कल उत्तराखंड सहित देश के 17 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से चलेगी आंधी दिल्ली में गिरेगा पारा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ देश के मौसम का
मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से बदलने वाला है। उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने कल यानी 19 जून शुक्रवार को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही भीषण आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस बीच कुछ राज्यों में हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है आईएमडी के अनुसार फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा इस वक्त महाराष्ट्र के हरनाई और सोलापुर, तेलंगाना के हैदराबाद, ओडिशा के कोरापुट, फूलबनी, झारखंड के रांची और बिहार के जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है।

यह भी पढ़ें 👉दर्दनाक हादसा जंगल की आग बुझाने गए फॉरेस्ट गार्ड की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

अगले 4 से 5 दिनों के अंदर तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। तोआइए जानते हैं कल आपके राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है।

 कल एसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में रहने वाले लोगों को कल उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के वक्त बहुत हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इस बीच हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें 👉कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डॉ. दीपक कुमार को “यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में पश्चिमी हवाएं चलेंगी जो शाम होते-होते 25 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेंगी। इसके बाद 20 और 21 जून को भी आंधी का दौर जारी रहेगा जिससे पारे में गिरावट आएगी।

 कल उत्तर प्रदेश में एसा रहेगा मौसम

एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में फिलहाल सूरज की तपिश का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 19 से 24 जून तक लू चलने की चेतावनी दी है। मेरठ, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, कानपुर देहात, लखनऊ, बलरामपुर, गोंडा, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर में 19 जून को हीटवेव का अलर्ट है। हालांकि, कुछ इक्का-दुक्का स्थानों पर गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

पर्वतीय राज्यों में कल प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां पानी लेने गई महिला पर बाघ ने किया जानलेवा हमला महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बचाई अपनी जान।

पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश में आईएमडी ने शिमला, मंडी और कुल्लू में 19 जून को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा और कांगड़ा में येलो अलर्ट रहेगा।

 19 से 22 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की आशंका है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल जिले के साथ ही चंपावत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। पर्वतीय रास्तों पर सफर करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *