दर्दनाक हादसा जंगल की आग बुझाने गए फॉरेस्ट गार्ड की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के जंगल में लगी आग को बुझाने गये एक वनकर्मी की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है वनकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग, प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत सोहन सिंह रावत जो ठडूग बीट में तैनात थे बुधवार रात जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी पुरोला रेंज श्रीमती अमिता थपलियाल ने बताया की मृतक वनकर्मी तीन अन्य कर्मियों के साथ वनाग्नि को बुझाने के लिए गये थे।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर>> नैनीताल कालाढूंगी रोड पर खाई में गिरा टैम्पो ट्रैवलर 2 लोगों की मौत की खबर 28 से 29 लोग थे सवार।

लेकिन देर रात को लगभग साढ़े आठ बजे के लगभग उक्त वनकर्मी आग बुझाते वक्त वनाग्नि की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उक्त वनकर्मी कुछ वक्त पूर्व ही पुरोला रेंज में ट्रांसफर होकर आया था वनकर्मी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है! वनकर्मी की मौत पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लॉक प्रमुख सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीणों ने शोक ब्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *