बड़ी खबर>> नैनीताल कालाढूंगी रोड पर खाई में गिरा टैम्पो ट्रैवलर 2 लोगों की मौत की खबर 28 से 29 लोग थे सवार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

कालाढूंगी/ नैनीताल-कालाढूंगी सड़क पर आज रात लगभग 8:00 से 8:30 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर वापस मेरठ लौट रहे पर्यटकों का टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में बच्चों सहित लगभग 28 से 29 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉भीमताल विधानसभा में सिस्टम कर रहा है गज़ब का काम न सड़क बनाएंगे न ग्रामीणों को खुद बनाने देंगे।

लेकिन पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बिना वक्त गंवाए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *