शर्मशार हुई बागनाथ की धरती नाले में पड़ा मिला मानव भ्रूण क्षेत्र में फैली सनसनी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है यहां भागीरथी नाले में एक मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। मानव भ्रूण किसका है और कब से नाले में पड़ा है इसकी जांच पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है साथ ही भ्रूण को कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉देखिये रानीखेत विधानसभा से दावेदारी ठोक रही प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा, जिला प्रभारी अल्मोड़ा विमला रावत से न्यूज़ 13 की ख़ास बातचीत।

अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के भागीरथी नाले में आज शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सफाई कर्मचारियों को नाले में भ्रूण दिखाई दिया जैसे ही उन्होंने नाले में भ्रूण को पड़ा देखा तो तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।

यह भी पढ़ें 👉सल्ट विधानसभा में इस बार बाहरी बनिया नहीं बनेगा विधायक, सल्ट के लाल हंसा ने ठोकी ताल, सम्पूर्ण विधानसभा के विकास पर रहेगा फोकस।

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण किसने और किस परिस्थिति में नाले में फेंका है फिलहाल घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *