मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी कार्रवाई के अगले चरण में पहुंच गया है रेखा आर्या की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच कर रही विशेष जांच टीम एसआईटी ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

नोटिस के बाद भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए साहू

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईटी की ओर से गिरधारी लाल साहू को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए तीन बार नोटिस जारी किए गए थे

यह भी पढ़ें 👉धर्म नगरी में रिश्ते हुए तार-तार पिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म।

परन्तु वे जांच में शामिल होने के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच टीम ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया। एसआईटी प्रमुख जया बलूनी के मुताबिक साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

15 अक्टूबर को रेखा आर्या ने दर्ज कराया था मुकदमा

इस पूरे मामले की शुरुआत 15 अक्टूबर 2026 को हुई थी जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ ही आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें 👉चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।

इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया था।

कंपनियों के दस्तावेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में

एसआईटी इस मामले में केवल शिकायत में लगाए गए आरोपों की ही नहीं बल्कि कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान पांच कंपनियों से जुड़े कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी सामने आई थी। बताया गया कि इन दस्तावेजों को रेखा आर्या को दिखाया गया परन्तु उन्होंने इन्हें सही मानने से इनकार किया था।

यह भी पढ़ें 👉देखिये रानीखेत विधानसभा से दावेदारी ठोक रही प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा, जिला प्रभारी अल्मोड़ा विमला रावत से न्यूज़ 13 की ख़ास बातचीत।

वहीं मामले से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

गिरधारी लाल की अग्रिम जमानत याचिका भी हो चुकी है खारिज

गिरधारी लाल साहू को इस मामले में पहले भी कानूनी झटका लग चुका है। 18 अक्टूबर को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने की खबर सामने आई थी। अब गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है फिलहाल एसआईटी की टीमें गिरधारी लाल साहू की तलाश में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *