दुःखद ख़बर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा सड़क से सीधे 200 मीटर नीचे नदी में समाई कार 5 लोगों की मौत 2 लापता।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुजरात से आए 6 यात्री व चालक कुल 7 लोग सुबह हीना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए निकले थे। गंगनानी बाजार को पार करके जैसे ही कार डबरानी की ओर बढ़ी अचानक चालक ने कार पर से नियंत्रण छूट गया।

यह भी पढ़ें 👉किसी के कदमों को मिली नई राह, किसी के जीवन में लौटी मुस्कान, दिव्यांगजनों के सपनों को मिले नए पंख।

और पलक झपकते ही कार सड़क से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा समाई।

नदी किनारे बिखरे शव मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ के साथ 108 की टीमें बीना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचीं। नदी किनारे राहत-बचाव का कार्य शुरू हुआ तो खौफनाक मंजर सामने आया रेस्क्यू टीम को अब तक नदी किनारे से 5 लोगों के शव मिल चुके हैं। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार में कुल 7 लोग सवार थे 2 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, भवन सील करने के निर्देश।

वाहन में सवार सभी 6 यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। चालक समेत सभी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। अभी मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं।

फिर वही प्रश्न

यह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये पहला हादसा नहीं है। संकरी सड़क तीखे मोड़ और तेज ढलान हर बार यात्रियों के लिए जानलेवा बन जाते हैं। सवाल ये है कि आखिर कब तक दर्शन करने निकले श्रद्धालु ऐसे हादसों का शिकार होते रहेंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और लापता दो लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *