हेलिकॉप्टर दुघर्टना में मृतक सभी छह पार्थिव शरीरों को एम्स ऋषिकेश भेजा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में आयोजित हुआ कार्यक्रम गौचर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई शपथ।

दुर्गम एवं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन एवं वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान संचालित किया।

यह भी पढ़ें 👉 कपकोट विधानसभा में बीजेपी में ही नहीं कांग्रेस में भी टिकट की जंग, हरीश ऐठानी ने भी ठोका दावा!

रेस्क्यू टीमों द्वारा कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल पहुंचकर सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी पार्थिव शरीरों को सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोशीमठ लाया गया। यहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात सभी पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *