बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर हुआं दुर्घटनाग्रस्त 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर जोशीमठ तहसील अंतर्गत चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉 देवाल विकास खंड निवासी नायब सूबेदार का जम्मू कश्मीर में हुआ निधन, हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ पंच तत्वों में हुए विलीन।

हेलीकॉप्टर ने दोपहर लगभग 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं। हेलीकॉप्टर की तलाश एवं संभावित बचाव कार्यों के लिए टीमें रवाना की गईं।

यह भी पढ़ें 👉 बुके नहीं, बुक अभियान को मिली नई पहचान, श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर विद्यालयी शिक्षा सचिव ज्योति यादव का किया स्वागत, पहल की हुई सराहना।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना की टीम द्वारा अवगत कराया गया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई एवं आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित टीमें जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *