सरकार की वादाखिलाफी के कारण रोड़वेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा बस संचालन हुआ ठप यात्री परेशान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ अपनी लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया सुबह छह बजे से पहाड़ और मैदानी रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। केवल अनुबंधित बसों का संचालन मैदानी रूट पर हो रहा है। निगम की बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। फिलहाल 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर पुलिस पुलिस जुटी तलाश में।

वार्ता सफल न होने पर पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। शुक्रवार सुबह पांच बजे आईएसबीटी परिसर में उत्तरांचल रोडवेज के कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यूनियन को एसएसटी संघ ने भी समर्थन दिया है। वहीं उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी परिषद और एम्प्लाइज यूनियन ने भी कार्यबहिष्कार कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 मंत्री रेखा आर्या की सत्ता की हनक उत्तराखंड से बरेली तक, नियमों को ठेंगा दिखाकर रेखा आर्या ने बरेली में बना डाला 12 हजार वर्ग मीटर में फार्म हाउस।

उत्तरांचल यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया मामला वक्त पर वेतन जारी करने नियमितीकरण सहित अन्य मांगो को लेकर जुड़ा है। परन्तु सरकार मांगों को गम्भीरता से नहीं ले रही है। मुख्यालय को पूर्व में भी पत्र भेजा जा चुका है। बताया कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर, काशीपुर में संचालन पूरी तरह से ठप है। कर्मचारियों के उत्पीड़न का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

One thought on “सरकार की वादाखिलाफी के कारण रोड़वेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा बस संचालन हुआ ठप यात्री परेशान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *