बुग्याल संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के लिए वन विभाग का विशेष गश्ती अभियान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/  21 अक्टूबर 2026 उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुग्याल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा 18 से 21 अक्टूबर 2026 तक विशेष निरीक्षण एवं गश्ती अभियान चलाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी श्री विनीत कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की 10 सदस्यीय टीम ने दुर्गम पर्वतीय मार्गों पर तीन दिनों में लगभग 60 किलोमीटर पैदल गश्त कर विभिन्न क्षेत्रों की पारिस्थितिक स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग का शिक्षा विभाग फिर विवादों में महिला पत्रकार के साथ की अभद्रता, सीईओ बोलें कैमरा लाने से रोका।

अभियान के दौरान उत्तरी जखोली रेंज के पंवाली कांठा, माटिया एवं राजखरक बुग्याल सहित धारकुड़ी, लस्तरगाड़ तथा बधानी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। टीम ने बुग्याल संरक्षण कार्यों की प्रगति, प्राकृतिक वनस्पतियों, वन्यजीवों की उपस्थिति तथा पर्यावरणीय स्थिति का आकलन करने के साथ भविष्य की संरक्षण योजनाओं की संभावनाएं भी तलाशीं।

यह भी पढ़ें 👉रेखा आर्या की अकूत सम्पत्ति की खबरों से हरदा भी हैरान, राजमहल का भी किया जिक्र, कहा यही है न खाऊंगा न खाने दूंगा मंत्र का चमत्कार।

प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि उच्च हिमालयी बुग्याल जैव विविधता, प्राकृतिक जल स्रोतों एवं पर्यावरणीय संतुलन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्रों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नियमित गश्त, संरक्षण कार्यों की निगरानी तथा वन्यजीव आवासों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ केदारनाथ सहित चारों धामों के कपाटों की शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां हुई निर्धारित जानिए किस दिन किस धाम के होंगे कपाट बंद।

गश्त के दौरान टीम को हिमालयी मोनाल, हिमालयी भालू, लाल लोमड़ी (रेड फॉक्स), गुलदार एवं सांभर सहित विभिन्न वन्यजीवों की प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष उपस्थिति के साक्ष्य मिले, जो क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाते हैं। इस अभियान में डॉ. दिवाकर पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जखोली तथा सुरेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी, उत्तरी जखोली सहित वन विभाग की 10 सदस्यीय टीम ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *