पौड़ी गढ़वाल/ उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बुधवार को एक बड़ा बस हादसा होते-होते टल गया कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन की हिमगिरी बस दुगड्डा और गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा समाई। हादसे के समय बस में चालक सहित लगभग 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गई।
जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की जानकारी है। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रेशर पाइप फटने से अनियंत्रित हुई बस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमगिरी बस बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।
दुगड्डा से आगे गुमखाल के बीच भदालीखाल के समीप अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। इसके बाद बस आगे नहीं बढ़ पाई। सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और बाईं ओर स्थित खाई में जा समाई। खाई में गिरने के दौरान बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पेड़ से टकराने के कारण बस की रफ्तार थम गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान
बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी और गुमखाल चौकी के साथ कोतवाली लैंसडौन से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस के पेड़ से टकराकर रुक जाने और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से राहत मिली। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जबकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। भदालीखाल के समीप बस के खाई में गिरने की घटना से मौके पर हलचल मच गई। बस में लगभग 30 यात्रियों के सवार होने के कारण हादसा गंभीर रूप ले सकता था लेकिन बस के पेड़ से टकराकर रुक जाने से बड़ा नुकसान टल गया।
One thought on “पौड़ी जिले यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में मची चीख पुकार लो चौकीयो के साथ लैंसडाउन थाने की पुलिस ने संभाला राहत-बचाव कार्य का जिम्मा।”