देवाल विकास खंड निवासी नायब सूबेदार का जम्मू कश्मीर में हुआ निधन, हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ पंच तत्वों में हुए विलीन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात चमोली जनपद के नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का 28 अक्टूबर को बारामूला में हृदय गति रुकने से निधन हो गया

यह भी पढ़ें 👉बुके नहीं, बुक अभियान को मिली नई पहचान, श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर विद्यालयी शिक्षा सचिव ज्योति यादव का किया स्वागत, पहल की हुई सराहना।

उनका हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

11 गढ़वाल राइफल्स के सैनिक

मूल रूप से विश्वनाथ देवाल विकासखंड के हरमल गांव के निवासी थे और 11 गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत थे पिछले 24 वर्षों से वे भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार उनका परिवार सदमे में चला गया और उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया गया।

देवाल विकास खंड में छाई शोक की लहर

पूरा परिवार जुड़ा है सेना से उनके पिता देव सिंह गड़िया भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं उनके दो बड़े भाई नरेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह भी सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉एक साल पहले स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया में हुए एतिहासिक आंदोलन में मुख्यमंत्री की घोषणाए पुरी नहीं होने के बाद दुबारा बुजुर्गों ने शुरू किया आमरण अनशन।

विश्वनाथ के परिवार में पिता देव सिंह गड़िया, माता नारायणी देवी, पत्नी जानकी देवी, सात साल की बेटी शानवी और चार साल का बेटा श्रेयांश हैं। उनके निधन से हरमल गांव के साथ ही देवाल विकास खंड में शोक की लहर छा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *