अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, भवन सील करने के निर्देश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बिरही में गौचर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने बिरही पहुंचकर निर्माणाधीन अवैध भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन स्थल पर कोई भी व्यक्ति कार्य करता हुआ नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने गौचर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल भवन को सील करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश, 14 से 20 नवंबर तक गौचर में सजेगा संस्कृति, उद्योग और विकास का महाकुंभ।

जिलाधिकारी ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ ही उपजिलाधिकारी चमोली को अवैध निर्माण के मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 बुके नहीं, बुक अभियान को मिली नई पहचान, श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर विद्यालयी शिक्षा सचिव ज्योति यादव का किया स्वागत, पहल की हुई सराहना।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार दीप्ति शिखा सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *