कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डॉ. दीपक कुमार को “यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

नैनीताल/ कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार को उनके उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा “यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 👉भीमताल विधानसभा में सिस्टम कर रहा है गज़ब का काम न सड़क बनाएंगे न ग्रामीणों को खुद बनाने देंगे।

डॉ. दीपक कुमार ने अपनी स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. की शिक्षा G. B. Pant University of Agriculture and Technology से प्राप्त की है। उनके पास 15 वर्षों से अधिक का शिक्षण एवं शोध अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित SCI और Scopus सूचीबद्ध शोध पत्रिकाओं में 80 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं, साथ ही अनेक पुस्तक अध्याय एवं सम्मेलन शोध-पत्र भी प्रकाशित किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड से उतर प्रदेश तक भारतीय जनता पार्टी के ठिकानों पर ईडी छापेमारी से मचा हड़कंप।

उन्होंने कई पीएच.डी. शोधार्थियों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया है तथा विभिन्न प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में समीक्षक (Reviewer) के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके प्रमुख शोध क्षेत्र फज़ी सेट सिद्धांत (Fuzzy Set Theory), विश्वसनीयता सिद्धांत (Reliability Theory) तथा जटिल प्रणालियों के विश्वसनीयता विश्लेषण में इनके अनुप्रयोग हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के प्रमुख वन सचिव और चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट को नैनीताल हाईकोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस वजह जाकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

डॉ. कुमार ने अपने विशेषज्ञता क्षेत्र में अनेक आमंत्रित व्याख्यान दिए हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, संगोष्ठियों एवं कार्यशालाओं के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इसे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *