उत्तराखंड से उतर प्रदेश तक भारतीय जनता पार्टी के ठिकानों पर ईडी छापेमारी से मचा हड़कंप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड के चर्चित SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में ईडी ने बीजेपी नेता के खिलाफ एक्शन लिया है ईडी ने बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पर दो राज्यों में कार्रवाई की है उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उनके 3 शैक्षिक संस्थानों की संपत्ति जब्त कर ली गई है ईडी ने उनकी 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

भारतीय जनता पार्टी नेता पर 29 करोड़ के घोटाले का आरोप

बीजेपी नेता धर्मेंद्र ने फर्जी छात्र दिखाकर स्कॉलरशिप के 29 करोड़ रुपये डकारे थे।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां पानी लेने गई महिला पर बाघ ने किया जानलेवा हमला महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बचाई अपनी जान।

इडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था यह घोटाला मेरठ के महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ था धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों की प्रबंधन कमेटी से उनका कोई नाता नहीं है।इस घोटाले की जांच में पता चला कि लगभग 47 प्रतिशत लाभार्थी या तो परीक्षा में फेल हो गए थे या अनुपस्थित रहे ये उनका पता नहीं चल सका या फिर तय पात्रता शर्तों को पूरा न करने के बावजूद उन्हें विशेष अनुदान मिलता रहा

यह भी पढ़ें 👉भारत में अब कम होगी पेट्रोल डीजल की कीमतें या सरकार फिर से रोना रोएगी तेल कंपनियों के घाटे की।

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार 15 जून 2026 को ये जानकारी दी ईडी 2020 से धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत इस मामले की जांच कर रही है।

 छात्रवृत्ति के पैसे में हुई हेराफेरी

ईडी ने उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज उस प्राथमिकी का संज्ञान लिया जो 2011-12 से 2016-17 के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए मैट्रिक के बाद दी जाने वाली छात्रवृत्ति को धोखाधड़ी से हासिल करने और उसका दुरुपयोग करने से संबंधित थी।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा जिले में यात्रियों से भरी गाड़ी समाई 25 मीटर गहरी खाई में 11 लोग घायल।

ईडी ने एक बयान में कहा कि जांच के तहत उसने हरिद्वार और रुड़की में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्ति जैसे सावधि जमा जमीन और शैक्षणिक/संस्थागत इमारतें कुर्क करने का छठा आदेश जारी किया था जांच में पाया गया कि छात्रवृत्ति के 6,208 दावों में से 2,895 (46.63 प्रतिशत) फर्जी थे एजेंसी ने कहा कि इस धोखाधड़ी के कारण राज्य सरकार को नुकसान हुआ आरोपी व्यक्तियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं को गैर-कानूनी फायदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *