उत्तराखंड में यहां पानी लेने गई महिला पर बाघ ने किया जानलेवा हमला महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बचाई अपनी जान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रामनगर

रामनगर/ रामनगर के ग्राम चौपड़ा में मंगलवार को एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर के पास स्थित पानी की टंकी से पानी भरने गई थी। महिला के घायल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय उमा देवी अन्य महिलाओं के साथ घर से कुछ दूरी पर पानी लेने गई थीं। इसी बीच झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा जिले में यात्रियों से भरी गाड़ी समाई 25 मीटर गहरी खाई में 11 लोग घायल।

घटना के बाद घायल महिला को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के गले, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के प्रमुख वन सचिव और चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट को नैनीताल हाईकोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस वजह जाकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायल महिला का हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर में चौखुटिया विकास खंड की निवासी महिला को जेसीबी ने रौंदकर उतारा मौत के घाट परिवार में पसरा मातम।

वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *