अल्मोड़ा जिले में यात्रियों से भरी गाड़ी समाई 25 मीटर गहरी खाई में 11 लोग घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन बाड़ेछीना क्षेत्र के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 20 से 25 मीटर गहरी खाई में जा समाई। हादसे में वाहन में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के प्रमुख वन सचिव और चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट को नैनीताल हाईकोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस वजह जाकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु बोलेरो वाहन से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ेछीना के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे खाई में जा समाई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही स्थानीय ग्रामीण और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूर्णतः सुचारु

सभी घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि वाहन खाई में नीचे एक गधेरे में अटक गया जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *