रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उतर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू मेरठ से गिरफ्तार : सूत्र
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस के द्वारा इसकी आधारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र।

गिरधारी लाल साहू पर अपनी पत्नी रेखा आर्या पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगे हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर देहरादून कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। गैर जमानती वारंट हासिल होने के बाद पुलिस लगातार गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के पोखरी में भालू को सामने देखकर भी नही डिगें क़दम, एसे तीन बहादुर बच्चों को मिला राज्य बाल बीरता पुरस्कार।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनकी उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। आज एसआईटी पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। मामला उत्तराखंड में सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *