भीमताल विधानसभा में सिस्टम कर रहा है गज़ब का काम न सड़क बनाएंगे न ग्रामीणों को खुद बनाने देंगे।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भीमताल/ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो भीमताल के लोशज्ञानी गांव की है। जहां सैकड़ों वादों और दशकों के इंतजार के बाद भी आज तक रोड़ नहीं बन पाई। हताश होकर ग्रामीणों ने अपने गांव की रोड़ बनाने का बीडा अपने कंधों पर ही उठा लिया। परन्तु प्रशासन को ये भी हजम नहीं हुआ। रोड़ बनाने के लिए उठाए गए हथौड़ों की आवाज सुनते ही कुभकरण की नींद में सोया प्रशासन अचानक जाग उठा। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर नियमों का हवाला देते हुए सड़क का काम रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड से उतर प्रदेश तक भारतीय जनता पार्टी के ठिकानों पर ईडी छापेमारी से मचा हड़कंप।

प्रशासन ने नहीं सुनी तो खुद सड़क निर्माण की ठानी
वैसे ये हाल सिर्फ एक जगह का नहीं है। उत्तराखंड में हर जगह पर्वतीय रैवासियो का दर्द एक जैसा ही है। कहीं एक बेसहारा बाप अपने बेटे को अस्पताल ले जाने के लिए उसे पिठ में लादे मिलों पैदल चलकर जाता है। तो कहीं किसी बिमार को कभी डोली या डांडी कंडी से अस्पताल पहुंचाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा जिले में यात्रियों से भरी गाड़ी समाई 25 मीटर गहरी खाई में 11 लोग घायल।

पगडंडियों पर डांडी कंठी के सहारे पर निर्भर है जीवनअपनी जान को जोखिम में डालकर लोहे के डंडों पर डंडी कंठी ले जाते हुए। विकास के खोखले दावों के बीच ना जाने कितनी गर्भवती बहनों ने दम तोड दिया है।

 बजट आता है लेकिन विकास नहीं होता है

इसके लिए बजट भी खूब आता है परन्तु इसके बावजूद उत्तराखंड के ऐसे कई गांव हैं।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल में अनियंत्रित तेज रफ्तार कार जा समाई झील में।

जहां के लोग आज भी इन वादों के पूरा होने की राह तक रहे हैं। वायरल वीडियो में बागेश्वर की एक बूढ़ी महिला के आंसू दशकों की पीड़ा है टूटे वादों का दर्द है और उस सिस्टम के मुंह पर तमाचा है जो इन्हीं सड़कों की उपलब्धियां खूब गिनाता है लेकिन जीतने के बाद नेता धरातल से नदारद हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *