नैनीताल में अनियंत्रित तेज रफ्तार कार जा समाई झील में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा समाई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूर्णतः सुचारु

यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ सोमवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। लौटते वक्त उनकी कार कालाढूंगी रोड पर सरिताताल के पास पहुंची इसी बीच चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर सीधे झील में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉 भारत में अब कम होगी पेट्रोल डीजल की कीमतें या सरकार फिर से रोना रोएगी तेल कंपनियों के घाटे की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग खुद ही कार से बाहर निकल आए जबकि दो यात्रियों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी पर्यटक वहां से जा चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में झील से कार को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *