हल्द्वानी/ कालाढूंगी रोड पर आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भाकड़ा नदी पुल के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की जान चली गई जबकि उसकी सहेली अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
बैसाखी के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
1- कैसे हुआ हादसा
वक्त मंगलवार दोपहर लगभग 3:13 बजे
जगह कालाढूंगी रोड, भाकड़ा नदी पुल के समीप।
दुर्घटना का स्वरूप– चकलुवा की ओर जा रही स्कूटी (UK 04 AP 6596) और विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।
घायल— नेहा जोशी उम्र 20 वर्ष निवासी-लामाचौड़। नेहा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।
3– पुलिस की कार्रवाई
डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुचे।
जब्ती— पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।
जांच— पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।