अल्मोड़ा/ धौलादेवी विकासखंड मुख्यालय में अंबेडकर महासभा द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बाबा साहब ने देश के लिए अनमोल धरोहर दिया। जिसकी बदौलत सभी लोगों को अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति बाबा साहब के दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में अपने की आवाहन किया कार्यक्रम में धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ,पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र मेरे, मनोज रावत ,रजनी फर्त्याल शिवराम आर्या,राजेंद्र बनवाल रमेश बिष्ट पीतांबर पांडे , दीवान भैसोड़ा, दीवान सतवाल ,जिला पंचायत सदस्य हेमा देवी
भावना देवी मुन्नी देवी पूरन बिष्ट, कुंदन कुंजवाल,अंबेडकर महासभा धौलादेवी के अध्यक्ष बहादुर राम, संयोजक प्रकाश भारती सचिव दया किशन, संरक्षक शेर राम कोषाध्यक्ष जमुना प्रसाद उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद , सहित बड़ी संख्या में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से के लोगों ने प्रतिभा किया।