द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि हुई तय इस दिन खुलेंगे श्रधालुओं के दर्शनार्थ कपाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

उखीमठ/ मंगलवार को बैसाखी के पावन पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुलेंने की तिथि हुई तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में सीनियर आईएफएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव देखिए किसे कहा मिली जिम्मेदारी।

मंगलवार को भगवान केदारनाथ व मददमहेश्वर धाम की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में समस्त तीर्थ पुरोहितों व समिति के पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करके द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलेंने की तिथि तय की गई 21 मई को द्वितीय केदार भगवान मददमहेश्वर धाम के कपाट समस्त भक्तजनों के लिए विधिवत खोल दिए जाएंगे और 22 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट समस्त भक्तजनों के दर्शनों के लिए खोल जाएंगे इस मौके पर समिति के शिवलिंग महाराज, यशोधर मैठाणी,

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला महिला का शव दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका।

गंगाधर लिंग महाराज, शिव शंकर लिंग महाराज, विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, नवीन शैव, प्रहलाद पुष्पवान, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, महेश बरतवाल, अर्जुन रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, वन पंचायत सरपंच पवन राणा, गणेश पंवार, तेज प्रकाश तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे समैत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *