अगले दो दिनों में उत्तराखंड में होगी जबरदस्त बारिश, इन जिलों के लिए भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर अप्रैल की गर्मी बढ़ रही है तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम में बदलाव होने का संकेत दे दिया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए भारी बारिश के साथ साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि हुई तय इस दिन खुलेंगे श्रधालुओं के दर्शनार्थ कपाट।

जिसकी वजह से ठंड फिर से बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी बीच 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है।

16 अप्रैल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिलों में मौसम बदलेगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में सीनियर आईएफएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव देखिए किसे कहा मिली जिम्मेदारी।

यहां कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इन क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट

3800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। यह स्थिति 19 अप्रैल तक बनी रह सकती है। इससे गर्मी में कमी आएगी ऐसे में यात्रा मार्गों पर दिक्कतें अवश्य बढ़ सकती हैं।

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी गर्मी

एक ओर जहां पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉 नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती, महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी आशा नौटियाल।

हरिद्वार, उधमसिंह नगर और देहरादून में अगले 4-5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

कैसा रहेगा देहरादून का मौसम

14 अप्रैल को देहरादून में मौसम साफ रहेगा और तापमान लगभग 32°C तक जा सकता है। रात का तापमान लगभग 17°C रहेगा। 17 अप्रैल को यहां बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान थोड़ा गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *