चमोली/ चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित मां सती शिरोमणि माता अनसूया देवी के पुजारी की भूमिका को अब अंकित सेमवाल निभाएंगे। मांता अनसूया आश्रम में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य सेमवाल ब्राह्मण करते हैं।
इसके तहत अब 16 अप्रैल से बारी के मुताबिक अंकित सेमवाल पूजा अर्चना का जिम्मा संभालेंगे। अनसूया देवी के पुजारियों की ओर से बताया गया कि अंकित सेमवाल ही अब एक साल तक पूजा अर्चना के कार्यों का निर्वहन करेंगे।
अब अंकित सेमवाल की ओर से भंडारे का भी आयोजन 16 अप्रैल यानि गुरूवार को आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी भक्तों से भोज कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।