उत्तराखंड में यहां सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद हुआ जबरदस्त ब्लास्ट बूरी तरह झूलसे 5 लोग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर/ रूद्रपुर ट्रांजिट कैंप इलाके में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से भीषण आग लग गई जिसमें 5 लोग बूरी तरह झुलस गए जिनको उपचार के लिए रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा जले हुए 5 लोगों का उपचार किया जा रहा है वही फायर बिग्रेड की टीम ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। झुलसे हुए लोगों में एक महिला की हालत गंभीर है जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 सती सिरोमणी माता अनसूया देबी मन्दिर के पूजा पाठ का अब अंकिता सेमवाल संभालेंगे जि़म्मेदारी।

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया ट्रांजिट कैंप के चामुंडा मंदिर वार्ड नंबर 8 में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसमें पांच लोग झुलस गए झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किराए के कमरे में रहने वाले रामा आसरे के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसमें रामा आसरे उनकी पत्नी देवकी झुलस गई।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, कालाढूंगी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की हुई दर्दनाक मौत सहेली अस्पताल में लड रही है जिंदगी और मौत से जंग।

वहीं पड़ोस के कमरे में रह रहे तीन लोग अनीता, संगीता देवी और तीन वर्षीय बालिका पारुल भी चपेट में आ गई। पांचों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा देवकी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया है और आग लगने के कारणों की फायर की टीम के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *