द्वाराहाट पुलिस की सख्त कार्रवाई नाबालिग भर रहा था मॉडिफाइड, रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर मोटरसाइकिल से फर्राटे पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज कर किया 31,500 का चालान।
द्वाराहाट पुलिस की सख्त कार्रवाई नाबालिग भर रहा था मॉडिफाइड, रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर मोटरसाइकिल से फर्राटे पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज कर किया 31,500 का चालान।
द्वाराहाट/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत द्वाराहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर फर्राटा भर रहे एक नाबालिग को पकर कर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। साथ ही 31,500 रुपये का कोर्ट चालान भी किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष रूप से काली फिल्म लगे वाहनों, रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
नाबालिग चला रहा था मॉडिफाइड मोटरसाइकिल
पुलिस के मुताबिक 26 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट
विनोद जोशी के नेतृत्व में एसएसआई मीना आर्या और पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच एक नाबालिग बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस टीम ने मौके पर ही मोटरसाइकिल को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31,500 रुपये की कोर्ट चालानी कार्रवाई की। साथ ही नाबालिग और उसके बड़े भाई अंश दीप की काउंसिलिंग की गई और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
बाद में नाबालिग को उसके बड़े भाई के सुपुर्द कर दिया गया।
ध्वनि प्रदूषण और स्टंटबाजी पर पुलिस सख्त
द्वाराहाट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड मोटरसाइकिल, रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।