गौचर चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा। बस की चपेट में आने से चारधाम यात्रा पर आईं महिला श्रद्धालु की मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर चमोली/ चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला मैदान में बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक हिरासत में लिया।
हादसा बुधवार सुबह 7 बजे के आसपास की है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के गैरसैंण विकास खंड के आदिबद्री में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर 51 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बस संख्या DD01 R 9725 के चपेट में आ गई घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पोखरी के पास वाहन समाया गहरी खाई में पुलिस के साथ स्थानीय विधायक ने किया घायलों को रेस्क्यू।
मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी पचोखरा, थाना दिलदारनगर, तहसील जमानिया, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह 15 मई को परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं। ऋषिकेश से वह बस संख्या UK 11PA 4040 से यात्रा कर रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉 विजिलेंस के टीम ने बेतालघाट थाने में तैनात भ्रष्टाचारी पुलिस कांस्टेबल को 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

पुलिस ने हादसे के आरोपित चालक मितेश कुमार मोदी निवासी मेहसाना, गुजरात को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है। मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।
गौचर चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि सीज किए गए वाहन में सवार तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित रवाना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *