विजिलेंस के टीम ने बेतालघाट थाने में तैनात भ्रष्टाचारी पुलिस कांस्टेबल को 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

हल्द्वानी/ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने नैनीताल जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी कांस्टेबल पर खनन सामग्री के परिवहन में अनावश्यक रोकटोक कर अवैध वसूली करने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के वन मंत्री को नींद से जगाने पौड़ी में उनके पैतृक गांव में जा धमका गुलदार महिला पर हमला करके किया गंभीर घायल ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी खनन पट्टे से आरबीएम का कार्य करता है। आरोप है कि थाना बेतालघाट में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह वाहनों को रोककर चालान और सीज करने की धमकी देता था और निर्बाध संचालन के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में पेट्रोल और डीजल न मिलने के चलते हुआ भारी बबाल जोशीमठ में तीर्थ यात्रियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम जिम्मेदार जिला आपूर्ति अधिकारी नहीं उठाते फोन।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की प्रारंभिक जांच की जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद थाना सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम गठित की गई। योजना के तहत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 आरटीआई में बड़ा खुलासा बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने चढ़ावे के पैसे से की आरएसएस व बीजेपी नेताओं की हजारों रुपए की मेहमान नवाजी, मंत्री सतपाल महाराज व अन्य के मेहमान दिखाकर लाखों रुपयो की बंदरबांट।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी बिलहरी चकरपुर, थाना कोतवाली खटीमा जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि आरोपी वर्तमान में थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल में तैनात था और हल्द्वानी में किराए के मकान में रह रहा था। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *