ऊधमसिंह/ नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से तीन स्कूली छात्राओं के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों छात्राएं बिना किसी को बताए कहीं चली गईं जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया काफी खोजबीन के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 22 मई की सुबह अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल गई थी तीनों छात्राएं ट्रांजिट कैंप स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती हैं स्कूल की छुट्टी सुबह लगभग 11 बजे हुई थी परन्तु इसके बाद तीनों बच्चियां घर नहीं पहुंचीं।
परिजनों ने बताया कि काफी देर तक बच्चियों के घर नहीं लौटने पर उन्होंने रिश्तेदारों दोस्तों और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक लापता छात्राओं की उम्र क्रमशः 14, 13 और 11 वर्ष है घटना के समय तीनों छात्राएं स्कूल ड्रेस में थीं जिसमें लाल और क्रीम कलर की चेक शर्ट तथा क्रीम कलर की पैंट शामिल है पूरे मामले में ट्रांजिट कैंप कोतवाली के उप निरीक्षक महेश कांडपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीमों को छात्राओं की तलाश में लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है साथ ही संभावित जगहों पर भी जांच की जा रही है पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को छात्राओं के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचना दें ताकि बच्चियों को सकुशल बरामद किया जा सके।