यहां वन कर्मी की साथी ने कुल्हाड़ी से काट कर की निर्मम हत्या, मौके से हुआ फरार पुलिस जुटी जांच में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल में देर रात वन विभाग के संविदा कर्मचारी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है वन विभाग में संविदा पर तैनात 50 वर्षीय प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 मई महीने में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तीसरी बार लगी आग, अब खाने पीने के चीजो की कीमतों पर भी पड़ेगा असर।

वारदात के बाद आरोपी तिवारी सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉 31 मई से 02 जून तक सीमांत क्षेत्र में आयोजित होगी अल्ट्रा रन एवं माउंटेन बाइक रेस।

मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला था और टांडा रेंज में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके मेवा लाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया है साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *