मई महीने में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तीसरी बार लगी आग, अब खाने पीने के चीजो की कीमतों पर भी पड़ेगा असर।

न्यूज 13 ब्यूरो नई दिल्ली

नई दिल्ली/ देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ती अस्थिरता के बीच तेल कंपनियों ने मई महीने में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इस बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 31 मई से 02 जून तक सीमांत क्षेत्र में आयोजित होगी अल्ट्रा रन एवं माउंटेन बाइक रेस।

नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 3.14 रुपये और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मंगलवार को दूसरी बार दाम बढ़ाए गए थे और अब तीसरी बार कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी जिससे खाने-पीने की वस्तुओं सहित रोजमर्रा के सामानों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर मौके पर ही हुई दुकानदार की मौत एक अन्य गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर।

बताया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए कीमतों में संशोधन कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *