भीमताल में महिला से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास करने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भीमताल/ महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले दोनों आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया महिलाओं एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को महिला एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी लोकनिर्माण विभाग रानीखेत डिविजन के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता हुए सस्पेंड।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में एसपी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा सीओ भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में भीमताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश में दहेज लोभियों का हैरान करने वाल मामला ससुराल वाले मृतका शव अस्पताल में रखकर हुए फरार।

दिनांक 20.11.2025 को थाना भीमताल में वादिनी द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 19.11.2025 की रात में दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं अपहरण करने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर थाना भीमताल में सुसंगत धाराओं में बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।

त्वरित कार्यवाही

थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी-पतारसी कर।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश में दहेज लोभियों का हैरान करने वाल मामला ससुराल वाले मृतका शव अस्पताल में रखकर हुए फरार।

दोनों अभियुक्तों को चंद घंटों में गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

गिरफ्तारी

1- प्रेम सिंह मेहता, पुत्र प्रताप सिंह हाल पता नौकुचियाताल भीमताल मूल रूप से निवासी ग्राम अनरसा, पो. देवलचौरा, कोतवाली बागेश्वर
उम्र: 40 वर्ष

2- धर्मेन्द्र, पुत्र नैन सिंह
हाल पता नौकुचियाताल, भीमताल, मूल निवासी चमोली सैड़, पो. बानघाट, थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल
उम्र: 25 वर्ष

गिरफ्तारी टीम-

1- थानाध्यक्ष भीमताल संजीत राठौड़

2- उ0नि0 आशा बिष्ट कोतवाली मल्लीताल

3- अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा थाना भीमताल

4- कानि0 नरेश परिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *