लगातार दो बार भूंकप के झटको से थराई चमोली की धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ आज बुधवार को उत्तराखंड में सबसे खास और सबसे बड़ी खबर चमोली से सामने आई है यहां आज सुबह चमोली में आधे घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप का झटका सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

यह भी पढ़ें 👉पीपलकोटी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री का कांग्रेस व यूकेडी के कार्यकर्ताओ ने किया जबरदस्त विरोध।

इसका केंद्र गोपेश्वर से समीप 14 किलोमीटर दूर और जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके झटके चमोली के साथ-साथ पौड़ी और टिहरी गढ़वाल तक महसूस किए गए लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद ठीक 31 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर फिर से 2.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया इसका केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 5 किलोमीटर गहराई में था।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड की भ्रष्टाचारी मंत्री रेखा आर्या के बरेली में बन रहे करोड़ों रुपए से बन रहा आलीशान फार्म हाउस होंगा ध्वस्त भ्रष्टाचार के पैसों और नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था फार्म हाउस।

राहत की बात ये है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन जोशीमठ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में दो बार झटके आने से लोगों में दहशत का माहौल है भूकंप की कंपन रुद्रप्रयाग जिले के साथ ही अन्य जिलों में भी महसूस की गई है।

One thought on “लगातार दो बार भूंकप के झटको से थराई चमोली की धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *