गौचर, चमोली/ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक साहब सिंह रमोला गायिका आकांक्षा रमोला लोक गायक अमित खरे एवं स्वाति भट्ट के नाम रही। सोमवार को आयोजित तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर लोक कलाकारों भिलंगना सांस्कृतिक कला समिति, उत्तराखंड कला मंच गौचर ने शानदार प्रस्तुतियां दी। हास्य नाटिका का मंचन ने दर्शकों को गदगद किया।
उसके बाद मंच पर पहुंचे लोग गायक साहब सिंह रमोला आकांक्षा रमोला की जय जय हो नंदा तेरी, नखरी बिताई तैन सरुली, जरा मठु मठु नाच दे,रोतेलू मूल्क मेरु, के बाद अमित खरे की प्रस्तुति जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाल, रामनगर की लैन, कन्नू भलू लगदो मेरु पहाड़,कब होलू हमारु व्यो, उसके बाद मंच पर स्वाति भट्ट की प्रस्तुतियां हे संध्या झूली रे भगवान,रामदेई का होटला, टुकुर-टुकुर क्या देखी छै,हो भिन्ना कसके जान्दू द्वारहाटा
आदि सांस्कृतिक लोक गीतों पर दर्शक खूब थिरके। इससे पहले पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी व समस्त सभासदों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस मोके पर मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल, हषर्बधन थपलियाल, अर्जुन नेगी, लक्ष्मण पटवाल के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।