पहली बार गौचर मेले में सजा पहाड़ी व्यंजनों का फूड फेस्टिवल, पारंपरिक स्वाद ने मोहा लोगों का मन मडूवे की रोटी तोर की दाल,भगजीरे की चटनी, कंडाली की सब्जी,झगोरे की खीर का लिया आनन्द।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

पहली बार गौचर मेले में सजा पहाड़ी व्यंजनों का फूड फेस्टिवल, पारंपरिक स्वाद ने मोहा लोगों का मन
मडूवे की रोटी तोर की दाल,भगजीरे की चटनी, कंडाली की सब्जी,झगोरे की खीर का लिया आनन्द।

गौचर / चमोली मेलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल की पहल पर पहली बार 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में विशेष फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने पहाड़ी वेशभूषा में सज-धज कर पारंपरिक पहाड़ी अनाज यानी श्री अन्न से तैयार विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किये। इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के लिये मेले में पहुंचे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर जमकर थिरके दर्शक।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल बिष्ट की सोच के चलते महिलाओं ने इस विशेष फूड फेस्टिवल में मंडुवे की रोटी, तोर की दाल, भंगजीरे की चटनी झंगोरे की खीर, कंडाली की सब्जी, कद्दू का रायता, काली दाल के पकौड़े सहित कई अन्य पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन शामिल रहे। इन व्यंजनों के माध्यम से मौजूद लोगों को पहाड़ के पारंपरिक और पौष्टिकता से भरपूर खानपान का स्वाद चखने का अवसर मिला।
मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने कहा बताया कि गौचर मेला केवल औद्योगिक विकास का मेला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को संरक्षित करने का भी महत्वपूर्ण मंच है।

यह भी पढ़ें 👉 गढवाल मंडल के रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसों में उजड़े कई परिवार 12 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 25 लोग घायल।

इसी सोच के साथ पहली बार पहाड़ी फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पारंपरिक पहाड़ी खानपान को बढ़ावा देने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अनाज और उत्पादों को प्रोत्साहित कर लोकल फाॅर वोकल की भावना को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि पहाड़ के पारंपरिक उत्पादों को व्यापक पहचान मिल सके। वहीं कार्यक्रम के संयोजक राहुल बिष्ट ने बताया कि फूड फेस्टिवल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी अनाजों से तैयार पारंपरिक भोजन को नये और आकर्षक अंदाज में लोगों के सामने प्रस्तुत करना है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में होगा सत्ता के लिए संग्राम, नवम्बर और दिसम्बर में आएंगे बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय चेहरे दोनों पार्टियों ने तैयार किया मेगा प्लान।

और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। फूड फेस्टिवल में प्रतिभाग कर रही स्वयं सहायता समूह की ग्रुप लीडर पवित्रा देवी ने कहा कि इस आयोजन में श्री अन्न और स्थानीय पहाड़ी अनाजों से तैयार कई तरह के पारंपरिक शुद्ध,पौष्टिक व्यंजन बनाए जाने से लोगों को जोड़ना भी है। ताकि उनकी आर्थिकी मजबूत हो सके।

One thought on “पहली बार गौचर मेले में सजा पहाड़ी व्यंजनों का फूड फेस्टिवल, पारंपरिक स्वाद ने मोहा लोगों का मन मडूवे की रोटी तोर की दाल,भगजीरे की चटनी, कंडाली की सब्जी,झगोरे की खीर का लिया आनन्द।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *