गौचर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर लोक गायिका डॉ पम्मी नवल व रोहित चौहान ने जमाया रंग, झूमे दर्शक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर चमोली/ औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों से आये कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित बेहतरीन लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर मेले में वीर माधो सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित भव्य नृत्य नाटिका ने दर्शकों किया भावुक।

रविवार को आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर जय मां नंदा कला मंच गैरसैंण द्वारा मां नंदा जात की शानदार प्रस्तुति दी। उसके बाद मंच लोक गायिका डॉ पम्मी नवल और लोक गायक मृणाल रतूड़ी ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी।

डॉ नवल की भैरवनाथ जागर पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अन्य प्रस्तुति पंच नाम देवतो,हियून्द की संध्या जात,सोजण्या नी राणू मन तेरा विना, देहरादून की बान्द माया रै,
उसके बाद मंच पर रोहित चौहान एवं अनीषा रांगड की प्रस्तुतियां जय मय्या दुर्गा भवानी,खुटी मां तेरा सरुली,मेरी भानुली जाई च व्यूटि पार्लर मां आदि प्रस्तुतियों ने देर रात तक समा बांधे रखा और दर्शक जमकर थिरके। इससे पहले उत्तराखंड भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़ें 👉 बिंदुखता की हक हुंकार गुंजी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव में उमड़ा जबरदस्त जनसैलाब पुलिस से भी हुई झड़प।

चन्द्रवीर गायत्री व वरिष्ठ वैज्ञानिक इन्द्रसिह नेगी द्वारा दीप दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस मोके पर मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल, श्रीमती अनिता नैथानी, श्रीमती पूजा पंवार, बिनोद थपलियाल, मानवेन्द्र गुसाईं, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, नवीन टाकुली के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

One thought on “गौचर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर लोक गायिका डॉ पम्मी नवल व रोहित चौहान ने जमाया रंग, झूमे दर्शक।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *