केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पांच दिवसीय तल्ला नागपुर कृषि औधोगिक विकास मेले का किया उद्घाटन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ तल्ला नागपुर क्षेत्र के चोपता में रविवार को पांच दिवसीय तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस बीच उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने पर मुख्यमंत्री के खिलाफ हुईं नारेबाजी।

मेले के शुभारंभ के बाद विधायक ने अलग-अलग विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, जंगल में घास लेने गई 52 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भालू ने उतारा मौत के घाट।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कृषि, उद्योग, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को एक मंच पर लाने वाले ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे किसानों, कारीगरों, स्थानीय उद्यमियों और महिला समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन का मौका मिलता है। मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए लोकगीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में होगा सत्ता के लिए संग्राम, नवम्बर और दिसम्बर में आएंगे बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय चेहरे दोनों पार्टियों ने तैयार किया मेगा प्लान।

विधायक ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए लोक परंपराओं के संरक्षण में युवाओं और महिला मंगल दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष ललित मोहन मेवाल, संघर्ष समिति अध्यक्ष अमित प्रदाली, सचिव वीरेंद्र कुनियाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण बर्तवाल, कोषाध्यक्ष यशपाल नेगी सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

One thought on “केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पांच दिवसीय तल्ला नागपुर कृषि औधोगिक विकास मेले का किया उद्घाटन।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *