बिंदुखता की हक हुंकार गुंजी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव में उमड़ा जबरदस्त जनसैलाब पुलिस से भी हुई झड़प।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर वर्षों से चल रहे आंदोलन ने रविवार को देहरादून में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया इंडिया गठबंधन के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच कर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए बाद में धरना सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में व्यापक जनांदोलन छेड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पांच दिवसीय तल्ला नागपुर कृषि औधोगिक विकास मेले का किया उद्घाटन।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को बिंदुखत्ता क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी देहरादून पहुंचे सभी गांधी मैदान में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए। लगभग सात किलोमीटर का पैदल सफर तय करके जैसे ही प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचे वहां पहले से ही तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, जंगल में घास लेने गई 52 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भालू ने उतारा मौत के घाट।

परन्तु पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद आक्रोशित आंदोलनकारी वहीं सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रावत ने कहा कि बिंदुखत्ता के लोगों की वर्षों पुरानी जायज मांग को भाजपा सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। क्षेत्र की जनता लंबे वक्त से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में लाखों गैस कनेक्शन हुए बंद, देहरादून शहर में ही एक लाख से अधिक कनैक्शन बंद, पढ़िए क्या है समाधान।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अब भी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो कांग्रेस इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने सहित क्षेत्र की अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा सरकार को मांगों पर ठोस निर्णय लेना होगा।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा विधायक दलीप सिंह की अंकिता के माता-पिता को नसीहत इंसान चाहिए तो मुआवजा लौटाओ, बयान से भड़की कांग्रेस।

कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह खनवाल, इंद्रेश मैखुरी, कुंदन सिंह मेहता, पूर्व विधायक राजकुमार, पुष्कर दानू, गिरधर बम, प्रदीप बथ्याल, कैलाश पांडे, मीना कपिल, महिला नेत्री बीना जोशी, उर्मिला धामी, गुरदयाल सिंह मेहरा, भगवान सिंह धामी, माया देवी, इंद्र सिंह पनेरी, शंकर जोशी, राकेश वर्मा, मुन्ना कोरंगा और संध्या डालाकोटी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *