उत्तराखंड की भ्रष्टाचारी मंत्री रेखा आर्या के बरेली में बन रहे करोड़ों रुपए से बन रहा आलीशान फार्म हाउस होंगा ध्वस्त भ्रष्टाचार के पैसों और नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था फार्म हाउस।
उत्तराखंड की भ्रष्टाचारी मंत्री रेखा आर्या के बरेली में बन रहे करोड़ों रुपए से बन रहा आलीशान फार्म हाउस होंगा ध्वस्त भ्रष्टाचार के पैसों और नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था फार्म हाउस।
देहरादून/ उत्तराखंड की काबीना मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी के बाद अब उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित उनके फार्महाउस को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के लालपुर गांव में स्थित इस आलीशान फार्महाउस का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराये किया गया है।
बरेली विकास प्राधिकरण अब इसके नियमितीकरण के लिए किए गए आवेदन को निरस्त करके भवन को ध्वस्त कराने की तैयारी कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फार्महाउस का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के किया गया था। वर्ष 2024 में पप्पू गिरधारी के करीबी सत्येंद्र राठौर की ओर से भवन के नियमितीकरण के लिए बरेली विकास प्राधिकरण में आवेदन किया गया था लेकिन इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा नहीं किया।
इस परिसर की भूमि अलग-अलग गाटा संख्याओं में अलग-अलग लोगों और कंपनियों के नाम पर खरीदी गई है। इसमें उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के नाम पर 3,300 वर्गमीटर भूमि का बैनामा है। परिसर की अन्य भूमि कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नाम पर दर्ज है। इस कंपनी में रेखा आर्या की हिस्सेदारी का उल्लेख उनके चुनावी शपथपत्रों में भी किया जाता रहा है।
पांच विभागों की एनओसी नहीं मिलने पर नियमितीकरण का आवेदन होगा निरस्त
नियमितीकरण के आवेदन के साथ आवेदक को निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त पांच विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने थे। इनमें राजस्व विभाग वन एवं पर्यावरण विभाग लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत सीलिंग विभाग शामिल हैं।
लेकिन आवेदक की ओर से इनमें से किसी भी विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र जमा नहीं किया गया। इस पर बरेली विकास प्राधिकरण ने सितंबर में भवन स्वामी को नोटिस भी भेजा था। इसके बावजूद आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए गये। बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि संबंधित फार्महाउस रेखा आर्या और दो अन्य कंपनियों के नाम पर है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराये फार्महाउस का निर्माण किए जाने की जांच के बाद वर्ष 2024 में इसके नियमितीकरण के लिए आवेदन किया गया था लेकिन अब तक आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए गये हैं।
उन्होंने बताया कि संबंधित पक्षों को पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर नियमितीकरण का आवेदन निरस्त किया जाएगा। इसके बाद भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगा इस प्रकार पति की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या से जुड़ा बरेली का यह फार्महाउस भी प्रशासनिक कार्रवाई के घेरे में आ गया है। हालांकि फिलहाल बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से आवेदन निरस्त करने और आगे ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाने की बात कही गई है।
One thought on “उत्तराखंड की भ्रष्टाचारी मंत्री रेखा आर्या के बरेली में बन रहे करोड़ों रुपए से बन रहा आलीशान फार्म हाउस होंगा ध्वस्त भ्रष्टाचार के पैसों और नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था फार्म हाउस।”