हरिद्वार के चर्चित होटल के पास लोगों को अश्लील हरकतें कर रही 5 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर कथित रूप से
अश्लील हरकतें करने और राहगीरों पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, दीवाली के दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के मॉचरी में मिला शव।

पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिडकुल क्षेत्र में राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि महिलाएं सड़क से गुजरने वाले पुरुषों को रोककर अश्लील इशारे कर रही थीं और ग्राहक मिलने संबंधी बातें कह रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की भ्रष्टाचारी मंत्री रेखा आर्या के बरेली में बन रहे करोड़ों रुपए से बन रहा आलीशान फार्म हाउस होंगा ध्वस्त भ्रष्टाचार के पैसों और नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था फार्म हाउस।

इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से पांचों महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा संख्या 487/26 दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

One thought on “हरिद्वार के चर्चित होटल के पास लोगों को अश्लील हरकतें कर रही 5 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफतार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *