हल्द्वानी, दीवाली के दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के मॉचरी में मिला शव।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ दीपावली की रात पटाखे खरीदने के लिए घर से निकले 16 वर्षीय किशोर का आठ दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोर का शव सोमवार को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की मॉर्चरी में मिला। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की भ्रष्टाचारी मंत्री रेखा आर्या के बरेली में बन रहे करोड़ों रुपए से बन रहा आलीशान फार्म हाउस होंगा ध्वस्त भ्रष्टाचार के पैसों और नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था फार्म हाउस।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा के सती कॉलोनी, शनि बाजार रोड निवासी दिनेश कुमार का बेटा हर्ष आठ नवंबर को दीपावली की शाम लगभग 1700 रुपये लेकर पटाखे खरीदने के लिए घर से निकला था।
परिजनों को उम्मीद थी कि वह जल्द वापस लौट आएगा परन्तु देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। नौ नवंबर को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एसटीएच में भर्ती एक अज्ञात घायल किशोर के संबंध में जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन किशोर के मुंह में नली लगी होने और उसकी गंभीर हालत के चलते वे तत्काल उसकी पहचान नहीं कर पाए। बताया गया कि 15 नवंबर को उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 पहली बार गौचर मेले में सजा पहाड़ी व्यंजनों का फूड फेस्टिवल, पारंपरिक स्वाद ने मोहा लोगों का मन मडूवे की रोटी तोर की दाल,भगजीरे की चटनी, कंडाली की सब्जी,झगोरे की खीर का लिया आनन्द।

सोमवार को मॉर्चरी में रखे शव की पहचान हर्ष के रूप में हुई। आठ दिनों से बेटे की तलाश कर रहे परिवार को जब उसकी मौत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया।

 दोस्तों के साथ विवाद और धमकी का आरोप

हर्ष की मां मोनिका ने बताया कि नौ नवंबर की रात कुछ युवक उनके घर आए थे।
उन्होंने हर्ष के साथ स्कूटी से जाने की बात कही थी। इस दौरान एक युवक ने हर्ष को पीटने की धमकी भी दी थी। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के चलते उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 गढवाल मंडल के रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसों में उजड़े कई परिवार 12 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 25 लोग घायल।

परिजनों ने कुछ युवकों पर हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

पुलिस ने स्कूटी कब्जे में ली, जांच जारी

एसपीओ वनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि पुलिस ने संबंधित स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। हर्ष का दोस्तों के साथ कोई विवाद हुआ था या उसे धमकी दी गई थी इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

One thought on “हल्द्वानी, दीवाली के दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के मॉचरी में मिला शव।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *