पीपलकोटी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री का कांग्रेस व यूकेडी के कार्यकर्ताओ ने किया जबरदस्त विरोध।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन के दौरान मंगलवार को कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा करने सहित अलग-अलग जनसमस्याओं को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में अन्यत्र छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 सीडीओ व अपर जिलाधिकारी को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपलकोटी में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वे वहां नहीं पहुंच पाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड का अब तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ रहा है और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के चर्चित होटल के पास लोगों को अश्लील हरकतें कर रही 5 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफतार।

प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, सुनील हटवाल, गजेंद्र सिंह राणा, महेंद्र भंडारी, मुकेश नेगी, विपिन फरस्वाण, सूर्य पुरोहित, सचिन गड़िया, राहुल पंवार, जगदंबा हटवाल, अनिल राणा, बस्ती लाल, रघुवीर फरस्वाण, सतेंद्र बञ्वाल, राकेश और नरेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर दुसरी ओर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी पीपलकोटी के सेमलडाला में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, दीवाली के दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के मॉचरी में मिला शव।

कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का प्रयास किया परन्तु पुलिस की नाकेबंदी के चलते उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने सड़क पर नारेबाजी करके सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उक्रांद नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित प्रदेश के अलग-अलग जनमुद्दों को उठाते हुए सरकार पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया। इस मौके पर उक्रांद नेता कमल किशोर डिमरी, महावीर सिंह, सुदर्शन सिंह, पंकज पुरोहित, सूरज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 thoughts on “पीपलकोटी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री का कांग्रेस व यूकेडी के कार्यकर्ताओ ने किया जबरदस्त विरोध।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *