सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी लोकनिर्माण विभाग रानीखेत डिविजन के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता हुए सस्पेंड।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही और गलत सूचना देने पर सरकार ने लोकनिर्माण के रानीखेत डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडेय को सस्पेंड कर दिया है।
शुक्रवार को लोकनिर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज पांडे ने इसके आदेश किए।

यह भी पढ़ें 👉 सुरेन्द्र कुकरेती को बनाया गया उत्तराखंड क्रांन्ति दल का केन्द्रीय अध्यक्ष।

दोनों अभियंताओं को अल्मोडा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश में दहेज लोभियों का हैरान करने वाल मामला ससुराल वाले मृतका शव अस्पताल में रखकर हुए फरार।

रिपोर्ट में दोनों अभियंताओं को लापरवाही का दोषी माना गया है। सड़कों की मरम्मत में लापरवाही का आरोप प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

यह है मामला

अल्मोड़ा में कई सड़कों की मरम्मत होनी थी। दोनों अभियंताओं ने पेंच रिपेयर प्लान को वास्तविक आवश्यकता के मुताबिक अपडेट नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष को नैनीताल हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस जानिए क्या है पूरा मामला।

प्रमुख अभियंता की जांच में दोनों अभियंताओं की लापरवाही पाई गई। जांच में दोनों को अधूरी और गलत सूचनाएं देने और कार्ययोजना को भी सही तरीके से संशोधित नहीं करने का दोषी पाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *