गौचर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर जमकर थिरके युवक युवतियां। वरिष्ठ जनों ने भी कार्यक्रम को सराहा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर चमोली/ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की षष्ठम एवं अन्तिम सांस्कृतिक संध्या उत्तराखंड के बैण्ड पाण्डवाज के नाम रही। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर पाण्डवाज की टीम ने उत्तराखंड के पारंपरिक बाध्य यन्त्रों की थाप पर देव स्तूतियों के साथ लोक गीतों की प्रस्तुति दी तो दर्शक भाव विभोर हो गए। उत्तराखंड समेत देश व विदेशों में अपनी सांस्कृतिक धरोहर का प्रचार प्रसार करने वाली टीम जब सांस्कृतिक मंच पर पहुंचे तो उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों से टीम का जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही युवती ने माता पिता को फोन करने के बाद झील में लगाईं छलांग।

इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का शुभांरभ मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक अनिल नौटियाल, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, राज्य मंत्री रमेश गडिया ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभांरभ किया।
टीम की प्रस्तुतियां स्वर्गारोहिणी यात्रा,भानूली, नमः नमः केदार,राधा,तिल्गा,वींथै पतै ना, उत्तराखंड मेरी मातृभूमि,फूलारी नन्दा तेरी डोला, आदि की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमकर नाचे अन्तिम सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भी भारी मसोकत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी की मां का बहुत बड़ा दावा, सरकार के खिलाफ बोलने पर पूरे परिवार को मिटाने की धमकी।

इस मौके पर नगरपालिका के समस्त सभासद, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट,व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सुनील लिंगवाल, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व पालिका सभासद अनिल नेगी, गजेन्द्र सिंह नयाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, कैलाश कैडियाल, नवीन टाकुली, दिनेश डिमरी,सूनील पूजारी,मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल,जयकृत बिष्ट,मानवेंद्र गुसाई अर्जुन नेगी,जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद थी।

One thought on “गौचर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर जमकर थिरके युवक युवतियां। वरिष्ठ जनों ने भी कार्यक्रम को सराहा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *