श्रीनगर में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही युवती ने माता पिता को फोन करने के बाद झील में लगाईं छलांग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा ने जीवीके झील में छलांग लगा दी युवती के झील में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से झील में काफी देर तक खोजबीन की गई परन्तु खबर लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी की मां का बहुत बड़ा दावा, सरकार के खिलाफ बोलने पर पूरे परिवार को मिटाने की धमकी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम को सुपाणा के पास जीवीके झील में एक युवती के कूदने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती ने घर पर फोन करके आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत चौरास चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसमें युवती झील में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका बैग भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 अपने कर्तव्य के लिए कुर्बान बेटे का दर्द, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच पर मिली मां के स्वर्गवास की खबर।

इसके बाद पुलिस ने झील में सर्च अभियान तेज कर दिया। युवती की पहचान पल्लवी कठैत उम्र 20 वर्ष पुत्री महिपाल सिंह कठैत निवासी श्रीकोट गंगानाली, श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है। वह मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में युवती के लंबे वक्त से मानसिक परेशानी और एंग्जायटी डिसऑर्डर से जूझने की जानकारी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। युवती की तलाश के लिए झील में खोजबीन जारी है।

One thought on “श्रीनगर में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही युवती ने माता पिता को फोन करने के बाद झील में लगाईं छलांग।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *