उत्तराखंड वन विभाग के इस कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू का विडियो हुआ वायरल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

रुड़की/ हरिद्वार जिले के रुड़की में वन विभाग के कार्यालय में कथित अवैध पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है।

प्रधान सहायक का बताया जा रहा है वीडियो

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीडियो वन विभाग कार्यालय में तैनात एक प्रधान सहायक का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से नगर पंचायत बदरीनाथ ने कमाए 9 लाख रुपये, यात्राकाल में 485.9 टन कचरा एकत्रित कर किया प्रसंस्करण, जोर।

जिसमें वो लोगों से कुछ पैसे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं वायरल वीडियो में कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर लोगों से रकम लेते और पैसे कम होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही रकम किस काम के एवज में ली जा रही थी और इस लेनदेन के पीछे वास्तविक वजह क्या थी यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने वीडियो का लिया संज्ञान

वहीं वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया

यह भी पढ़ें 👉श्रीनगर में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही युवती ने माता पिता को फोन करने के बाद झील में लगाईं छलांग।

संबंधित प्रधान सहायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 सबापत प्रधान सहायक कखिलाफ विमागाय

कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है. साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज की बढ़ती जा रही है मुसीबत, भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हुए सतपाल महाराज के खिलाफ स्थानीय नेता को 2027 का टिकट देने की मांग।

फिलहाल इस पूरे मामले में रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) ज्वाला प्रसाद गौड़ का बयान भी सामने आया है.

वीडियो की जांच के दिए आदेश।

उन्होंने मामले को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई और जांच के संबंध में जानकारी दी है उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

One thought on “उत्तराखंड वन विभाग के इस कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू का विडियो हुआ वायरल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *