रुद्रप्रयाग, जखोली विकास में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया वाहन, 3 लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत कई लोग घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ यहां भीषण सड़क हादसे में जखोली में यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा समाया। हादसे में 3 लोगों के मौत की खबर है। जबकि चार लोग घायल बताये जा रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर खाई में समाया पिकअप वाहन

हादसा रुद्रप्रयाग जिले के जिले के जखोली विकास खंड का बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को अर्जुन बैंड के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉यहां हुए भीषण सड़क हादसे में गढ़वाल मंडल के 3 मासूम बच्चों सहित 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोगों के घायल होने की खबर है। बताया का रहा है पिकअप वाहन शादी समारोह के सिलसिले में कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा था। इसी बीच अर्जुन बैंड के समीप ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा समाया।
मृतकों का विवरण

हादसे को लेकर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड वन विभाग के इस कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू का विडियो हुआ वायरल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश।

कि अब तक चलाए गए रेस्क्यू अभियान में चार घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि 3 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। हादसे में वाहन चालक विजय सिंह पंवार उम्र 41 वर्ष बसंती देवी उम्र 52 वर्ष और सुनीता देवी उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *