यहां हुए भीषण सड़क हादसे में गढ़वाल मंडल के 3 मासूम बच्चों सहित 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रहने वाले सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी मृतक सेना के तीन जवानों के परिवारों से संबंधित थे। हादसे की खबर मिलते ही उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग के इस कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू का विडियो हुआ वायरल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी लोग गुजरात के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सफेद रण घूमने के बाद खावड़ा से भुज लौट रहे थे। इसी बीच वेकरिया के रण क्षेत्र के समीप उनकी कार की सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन के दो टुकड़े हो गए। हादसे में कार सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से नगर पंचायत बदरीनाथ ने कमाए 9 लाख रुपये, यात्राकाल में 485.9 टन कचरा एकत्रित कर किया प्रसंस्करण, जोर।

दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव सड़क पर बिखर गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार के मलबे में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, रिश्वत मांगने के आरोप में जिलाधिकारी ने कानूनगो को किया निलंबित।

इसके बाद सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ सिंह नेगी उम्र 30 वर्ष उनकी पत्नी सविता उम्र 30 वर्ष और उनकी लगभग तीन महीने की मासूम बेटी शिविका के रूप में हुई है। सौरभ सिंह नेगी गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात थे। इनके अलावा राजेश सिंह रावत उम्र 35 वर्ष उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता, रिंकी गोसाई उम्र 30 वर्ष और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।

One thought on “यहां हुए भीषण सड़क हादसे में गढ़वाल मंडल के 3 मासूम बच्चों सहित 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *