लोहाघाट में खुलकर सबके सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी, कांग्रेस प्रभारी की हुई भारी फजीहत, लोहाघाट विधायक अधिकारी और कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ढेक के बीच हुई जबरदस्त झड़प,

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

लोहाघाट/ कांग्रेस प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा लोहाघाट दौरे पर थी जहां उन्होंने रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जनसभा में कांग्रेस नेता मुन्ना ढेक को बोलने ना देने तथा किसी नेता को उनके द्वारा सम्मानित न करने देने पर मुन्ना ढेक समर्थक भड़क गए। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सड़क में मुन्ना ढेक व लोहाघाट विधायक के बीच उत्तराखंड चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा के सामने ही झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर, सैनिक सम्मेलन में वीरांगनाओं को किया सम्मानित। गौचर चमोली।

लोहाघाट विधायक किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले। जिस कारण वहां पर माहौल गर्मा गया। कांग्रेस नेता मुन्ना ढेक ने कहा रैली को सफल बनाने के लिए वे काफी ज्यादा जनता को लेकर आए थे। पर मंच में उनका अपमान किया गया उन्हें बोलने तक का मौका नहीं दिया गया ना उनके द्वारा किसी नेता को सम्मानित करवाया गया। उन्होंने कहा अगर 2027 में खुशाल सिंह अधिकारी को टिकट दिया जाता है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मुन्ना ढेक समर्थकों ने कहा वे अपने नेता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस बीच महिलाओं ने लोहाघाट विधायक पर उनके साथ धक्का मुक्की करने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 लगातार दो बार भूंकप के झटको से थराई चमोली की धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग।

भारी हंगामा के बीच किसी तरह उत्तराखंड चुनाव प्रभारी व लोहाघाट विधायक व अन्य नेता रामलीला मैदान से निकल पाए। मामले में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा इस प्रकार का आचरण सही नहीं है अगर किसी को शिकायत थी तो वह उनसे मिलकर अपनी शिकायत रख सकता था। फिलहाल मामला चर्चाओं में है। कुल मिलाकर अंत में हुआ हंगामा कांग्रेस की रैली में रंग में भंग कर गया। जनसभा के बाद हुए हंगामा के बाद कांग्रेस में गुटबाजी निकलकर सामने आई है।

One thought on “लोहाघाट में खुलकर सबके सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी, कांग्रेस प्रभारी की हुई भारी फजीहत, लोहाघाट विधायक अधिकारी और कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ढेक के बीच हुई जबरदस्त झड़प,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *